14 अगस्त 2013 - 19:30
मिस्र में नरसंहार, 250 लोगों की हत्या।

मिस्र की फ़ौज नें क़ाहेरा के राबिया तुल अदविया में धरना देने वालों को इधर उधर करने के लिये बल प्रयोग किया और अपदस्थ राष्ट्रपति के समर्थकों पर अंधा धुंध फ़ायरिंग की जिसमें ताज़ा ख़बरों के अनुसार 250 लोगों की मौत और सैंकड़ों घायल हो गए

मिस्र के संकट में और बढ़ौत्तरी हो गई है। सूचनाओं के अनुसार मिस्र की फ़ौज नें क़ाहेरा के राबिया तुल अदविया में धरना देने वालों को इधर उधर करने के लिये बल प्रयोग किया और अपदस्थ राष्ट्रपति के समर्थकों पर अंधा धुंध फ़ायरिंग की जिसमें ताज़ा ख़बरों के अनुसार 250 लोगों की मौत और सैंकड़ों घायल हो गए। मिस्र की फ़ौज नें धरना देने वालों पर आँसू गैस के गोले भी दाग़े। इसी बीच मिस्र के विदेश मंत्रालय नें कहा है कि धरना देने वालों की हत्या फ़ौज नें नहीं किया है। इस नरसंहार के बाद मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों नें जनता से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिये सड़कों पर निकल आएं। इख़वानुल मुस्लेमीन नें भी अपने समर्थकों से सड़कों पर निकल कर शिद्दत से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है।